ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

चार दिन से लापता बिहार के युवक का नेपाल में मिला शव, हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय इरशाद देवान का शव चार दिन बाद नेपाल के भिखनाठोरी स्थित बुधनगर में नदी किनारे मिला। युवक 19 अक्टूबर से लापता था।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के खम्हियां गांव निवासी 18 वर्षीय इरशाद देवान का शव चार दिन बाद नेपाल के भिखनाठोरी स्थित बुधनगर में नदी किनारे मिला। वह 19 अक्टूबर से लापता था। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव की पहचान इरशाद के रूप में की है। मामले में इनरवा पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।




गिरफ्तार युवकों की पहचान इनरवा निवासी गोलू ठाकुर, अखिलेश कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। थाना परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए तीनों आरोपितों को मैनाटाड़ थाना भेज दिया गया।




शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण इनरवा थाना पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज प्रसन्ना कुमार एमबी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। एसडीपीओ ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।




मृतक के पिता लालू देवान ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर को इनरवा बाजार निवासी अंबू ठाकुर का पुत्र गोलू ठाकुर उनके बेटे इरशाद को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद इरशाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।




पिता के अनुसार, गोलू से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह इरशाद को नेपाल के देशावता गांव के समीप अखाड़े के पास छोड़कर अपने काम से नेपाल चला गया था। इसके बाद भी इरशाद का कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिनों तक बेटे का पता नहीं चलने पर लालू देवान ने इनरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और उसके साथ अनहोनी होने तथा हत्या की आशंका जताई।




प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान नेपाल के भिखनाठोरी पुलिस से नदी किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सत्यापन के बाद शव की पहचान इरशाद के रूप में हुई। इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तीन युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच हो रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता