ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

दशहरा मेला देखने निकलीं तीन नाबालिग सहेलियां लापता, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में मझौलिया थाना क्षेत्र से दशहरा मेला देखने निकलीं तीन नाबालिग सहेलियां लापता हो गईं। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया शेख टोली वार्ड संख्या तीन से तीन नाबालिग सहेलियों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों 21 अक्टूबर को मझौलिया में दशहरा मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वे वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। तीनों लड़कियों के लापता होने से उनके परिवारों में चिंता का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




लापता लड़कियों की पहचान अभिमन्यु राम की 16 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, बलिराम की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी और अकबर साई की 15 वर्षीय पुत्री अफसाना खातून के रूप में हुई है। तीनों आपस में सहेलियां हैं। उनके परिजनों ने मझौलिया थाने में आवेदन देकर लड़कियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।




मनीषा की परिजन अनिता देवी ने बताया कि तीनों सहेलियां दशहरा मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। समय बीतने के साथ परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।




इधर, मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने लड़कियों की लोकेशन का पता लगाया है और उसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस तीनों नाबालिगों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के प्रयास में जुटी है। तीनों लड़कियों के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता