ब्रेकिंग
स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान

मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। मुखिया और उनका बेटा बाल-बाल बच गए। मुखिया ने इसे पांचवां हमला बताया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पर जानलेवा हमला किया है। बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग की हालांकि वह बाल-बाल बच गए। अपराधियों ने पांचवीं पर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।




जानकारी के मुताबिक, डंडवास पंचायत के वर्तमान मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति पर 22 तारीख की शाम करीब सवा पांच बजे बाइक सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के समय मुखिया अपने बेटे के साथ मौजूद थे। तभी अचानक पहुंचे चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की, जिसमें दो राउंड घटनास्थल पर और दो राउंड घर के पास दागे गए। इस हमले में दोनों बाल-बाल बच गए।




मुखिया राजेश प्रजापति के अनुसार, हमले की मुख्य वजह पंचायत सरकार भवन का निर्माण है। उक्त सरकारी जमीन पर सोनू तिवारी का अवैध कब्जा था। मुखिया द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देकर निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद से ही आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। वर्ष 2024 से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने बताया कि उन पर और उनके परिवार पर यह पांचवां हमला है। 




इससे पहले उनके बेटे का सिर फोड़ दिया गया था, परिवार की गाड़ी पर पथराव व फायरिंग की गई और एक माह पूर्व भभुआ कोर्ट से लौटते समय भी उन पर हमला हुआ था। मुखिया ने सोनू तिवारी, बबलू तिवारी, अंकित चौबे और डंडवास निवासी विनय पांडेय पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है।




मुखिया ने मामले की जानकारी एसपी और डीएम को दी है। उन्होंने एसपी की कार्यशैली की प्रशंसा की, लेकिन स्थानीय थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में कई बार लिखित व फोन पर शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार से जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।




मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि दोनों लोगों के बीच में पहले से विवाद चल रहा है। फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले का जांच किया गया है। दो खोखा घटना स्थल से बरामद हुआ है। चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। आगे अन्य आरोपियों के खिलाफ छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता