ब्रेकिंग
Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट

सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से 2 क्विंटल विस्फोटक हुआ बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम

JAMUI: चंद्रमंडीह, सिमुलतला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। चंद्रमंडीह के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 2 क्विंटल विस्फोटक

सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से 2 क्विंटल विस्फोटक हुआ बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम
Santosh Singh
1 मिनट

JAMUI: चंद्रमंडीह, सिमुलतला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। चंद्रमंडीह के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 2 क्विंटल विस्फोटक बरामद किया गया है।  चोफला पंचायत के खोरी जंगल में यह विस्फोटक नक्सलियों के द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया था। जिसे बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया।   

भारी मात्रा में बरामद हुए विस्फोटक को नक्सलियों ने खोरी जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखा था जिसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई और पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा बलों ने जमीन की खुदाई की जहां चार ड्रम छिपाकर रखे गये विस्फोटक को बरामद किया गया। जिसमें करीब दो क्विंटल विस्फोटक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नीयत से नक्सलियों द्वारा इसे जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया था।