ब्रेकिंग
शिक्षकों की सैलरी और वित्त रहित टीचर्स के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया यह अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦शिक्षकों की सैलरी और वित्त रहित टीचर्स के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया यह अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल

बिहार : होली का रंग लगाने में हुआ विवाद, साढू ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

JAHANABAD : होली का रंग लगाने को लेकर विवाद में एक तक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी इलाके का है। यहां पलानी गांव में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर

बिहार : होली का रंग लगाने में हुआ विवाद, साढू ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
Santosh Singh
2 मिनट

JAHANABAD : होली का रंग लगाने को लेकर विवाद में एक तक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी इलाके का है। यहां पलानी गांव में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पलानी गांव के ही संजीव बिंद के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी ने 3 लोगों के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराई है। इसमें महिला के बहनोई मुकेश कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। 


जहानाबाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ओपी प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के मुताबिक घटना होली के दिन सुबह में हुई थी। संजीव बिंद की पत्नी की तरफ से कम्प्लेन दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। मृतक की पत्नी के मुताबिक उसके पति संजीव बिंद के साथ मुकेश कुमार और अन्य आरोपित मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंची तो सभी फरार हो गए। अपने पति को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए वह लेकर एक प्राइवेट डॉक्टर के पास गई लेकिन उसके सीने में चोट इतनी गहरी थी कि मंगलवार की सुबह अचानक संजीव की मौत हो गई।


पुलिस के मुताबिक मृतक संजीव बिंद और मुख्य आरोपित मुकेश कुमार रिश्ते में साढू हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को दे दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

टैग्स