ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

पटना में कारोबारी की हत्या के बाद हंगामा, गुस्साए लोगों ने IGIMS के पास किया सड़क जाम

PATNA : पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए वारादात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में विफल हो जा रही है.

पटना में कारोबारी की हत्या के बाद हंगामा, गुस्साए लोगों ने IGIMS के पास किया सड़क जाम
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए वारादात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में विफल हो जा रही है. 

बुधवार की रात पटना में IGIMS के गेट नंबर 2 के पास अपराधियों ने दवा दुकानदार वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसे लेकर परिजन गुरुवार की सुबह से ही हंगामा कर रहे हैं. 

कारोबारी के डेड बॉडी को आईजीआईएमएस के मेन गेट पर रखकर परिजनों ने बेली रोड को जाम कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि जब अपराधियों का नाम पता है तो फिर भी उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है. मृतक के परिजन शास्त्री नगर के थानेदार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. 

पटना में कारोबारी की हत्या के बाद हंगामा, गुस्साए लोगों ने IGIMS के पास किया सड़क जाम

उनका कहना है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. क्या उन्हें भागने का मौका दिया जा रहा है या वे पुलिस संरक्षण में अपराध करते हैं. बता दें कि बुधावर की देर रात आईजीआईएमएस के गेट नंबर 2 पर अपराधियों ने दवा दुकानदार वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने वीरेंद्र पर 3 गोलियां चला. एक गोली सीधे दवा दुकानदार को लगी जो सीने को भेदती हुई निकल गई और वहीं पास में खड़े 9 साल के बच्चे को जा लगी. इसमें  दवा दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल है और IGIMS में ही उसका इलाज चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाज अपराधी आसानी से मौके से फरार हो गए.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता