ब्रेकिंग
4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

पटना में कलयुगी बेटे ने की अपनी मां की निर्मम हत्या, बेरहमी से पीट -पीटकर मार डाला

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां गौरीचक थाना क्षेत्र के मानसी गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी है. कलयुगी बेटे ने अपनी मां को

पटना में कलयुगी बेटे ने की अपनी मां की निर्मम हत्या, बेरहमी से पीट -पीटकर मार डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां गौरीचक थाना क्षेत्र के मानसी गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी है. कलयुगी बेटे ने अपनी मां को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात बीरबल नाम के युवक ने अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी.


साथ ही कलयुगी बेटे बीरबल ने अपनी मां के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है. उसने बेरहमी से पीट-पीटकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है. कलयुगी बेटे का फिर भी दिल नहीं माना तो उसने अपनी मां की आंखें फोड़ दी. बताया जा रहा है कि मां से हर दिन पैसे के लिए लड़ाई झगड़ा करता था लेकिन बीती रात मां को बेरहमी से इतना पीटा कि मां की मौत हो गई.


हालांकि घटनास्थल पर पहुँच कर पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता