ब्रेकिंग
टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल

पटना में डबल मर्डर, दो पक्षों में हुई खूनी भिड़ंत

PATNA : होली की रात पटना में खूनी भिड़ंत हुई है। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई है। घटना दानापुर के शाहपुर थाना के मठियापुर में हुई है। मठियापुर

पटना में डबल मर्डर, दो पक्षों में हुई खूनी भिड़ंत
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : होली की रात पटना में खूनी भिड़ंत हुई है। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई है। घटना दानापुर के शाहपुर थाना के मठियापुर में हुई है। मठियापुर गांव में बीती रात यह खूनी वारदात हुई। 


मठियापुर गांव में नीतीश आहार के पास दो पक्षों में किसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। गोलीबारी की इस घटना में सिवान के रहने वाले राजकुमार यादव और मठियापुर के रहने वाले मनीष कुमार की मौत हो गई। इस खूनी भिड़ंत में मठियापुर के ही रहने वाले सुजीत कुमार और मुन्ना कुमार बुरी तरह से घायल हैं। घटना के पीछे वजह क्या है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


रात के वक्त हुई इससे खूनी भिड़ंत के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली वह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। आगे कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए पुलिस से की थी वहां कैंप कर रही है।

टैग्स