ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले फंस गए 3 भावी मुखिया, मछली पार्टी करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की FIR

AURANGABAD : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इधर औरंगाबाद जिले में 3 मुखिया प्रत्याशियों द्वारा लोगों के लिए पूड़ी-

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले फंस गए 3 भावी मुखिया, मछली पार्टी करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की FIR
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इधर औरंगाबाद जिले में 3 मुखिया प्रत्याशियों द्वारा लोगों के लिए पूड़ी-बुंदिया और मछली पार्टी का आयोजन किया गया था लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके रंग में भंग डाल दिया. पुलिस की इस कार्रवाई में 3 पंचायत के मुखिया प्रत्याशी नप गए. 


पहली घटना के बारे में बताया जाता है कि पंचायत चुनाव को लेकर बारूण थाना क्षेत्र के इटहट गांव स्थित सरकारी भवन 'नागरिक सुविधा केंद्र' में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मुखिया प्रत्याशी मुन्नी देवी के साथ अज्ञात 15-20 लोगों पर सीओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी ने अपना नामांकन किया और इसके बाद उन्होंने वोटरों को लुभाने के लिए मछली पार्टी का आयोजन किया था. 


बताया जाता है कि बारुण प्रखंड के खैरा पंचायत स्थित इटहट गांव में सरकारी भवन में मुखिया प्रत्याशी मुन्नी देवी ने चुनाव को लेकर वोटरों को लुभाने के लिए ढाई क्विंटल मछली पार्टी का आयोजन किया था. मगर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे डाली. सूचना मिलते ही सीओ और दारोगा दीनानाथ सिंह के साथ सशस्त्र बल वहां जा पहुंची. जैसे ही पुलिस सरकारी भवन के पास पहुंचे तो सभी लोग भाग निकले. 


इस दौरान स्थल से खाने पीने से संबंधित सामानों को जब्त किया गया है जिसमें मछली, मसाला, सिलेंडर, चूल्हा, 2 गैलन पानी सहित अन्य खाना बनाने वाले सामान शामिल हैं. एसडीपीओ गौतम शरण ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में खैरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी इटहट गांव की निवासी मुन्नी देवी समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इन लोगों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मछली पार्टी का आयोजन किया था, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. 


दूसरा मामला भोपतपुर पंचायत से जुड़ा है. यहां के मुखिया प्रत्याशी सिरिस निवासी बाबूराम यादव द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए भोपतपुर पैक्स गोदाम पर बुंदिया-पूड़ी भोज का आयोजन किया गया था. इसी पंचायत के भोपतपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के पास मुखिया प्रत्याशी जनेश्वर पासवान ने बुंदिया पार्टी का आयोजन किया था. छापेमारी करते हुए दोनों जगह बर्तन को जब्त किया गया है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता