ब्रेकिंग
जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के आरोपी हरेराम यादव की पेशी, पहले वकील ने मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के आरोपी हरेराम यादव की पेशी, पहले वकील ने मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में युवक की मौत, सड़क पर उतरे परिजन

Bihar Crime News: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में युवक मीनू महतो की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर वारिसलीगंज-खराट मुख्य सड़क जाम कर दी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों में आक्रोश है।



मृतक की पहचान कृष्ण महतो के बेटे मीनू महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि लाठी-डंडे से की गई मारपीट में मीनू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।



मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को वारिसलीगंज-खराट मुख्य पथ पर दरियापुर गांव के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।



सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता