ब्रेकिंग
कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे

सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर

Bihar Crime News: सीवान के आंदर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा गिरि के पति और आरजेडी नेता किशोर गिरि पर बदमाशों ने गोली चला दी। घर से करीब 200 मीटर दूर हुई वारदात में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। आंदर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा गिरि के पति और राजद नेता किशोर गिरि पर जानलेवा हमला हुआ है। बेखौफ बदमाशों ने उन्हें सरेआम गोली मार दी है, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।



किशोर गिरि पेशे से शिक्षक हैं, रोज़ की तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गए थे। इसके बाद वे एक पंचायत निपटाकर अपने घर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने शिक्षक सह राजद नेता को घेर लिया। इससे पहले कि वे संभल पाते, अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाई और गोली दाग दी।



गोली लगते ही किशोर गिरि खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बदहवास होकर दौड़ पड़े। लोगों की आहट देख हमलावर फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं आनन-फानन में घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की नाकाबंदी कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

सीवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता