ब्रेकिंग
Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान

आरा में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा; SP को बुलाने की मांग

भोजपुर के धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव में बदमाशों ने 20 वर्षीय युवक सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है, अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा का है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते हुए लोगों ने शव को उठने नहीं दिया।  


भोजपुर में इन दिनों अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। अपराधियों ने जिले में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपुरा गांव में काली मंदिर के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सिर में काफी करीब से गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी स्व. मुन्ना सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू बाहर रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था।


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते हुए शव को मौके से उठने नहीं दिया।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 रौशन कुमार एवं धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता