ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल

त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल से चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं. पाटलिपुत्र-पुर्णिया कोर्ट, रक्सौल-नरकटियागंज और पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं अब निर्धारित अवधि

त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल
Ramakant kumar
3 मिनट

Samastipur Railway Special Trains 2026: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल से चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इन ट्रेनों का संचालन अब तय अवधि के बाद भी जारी रहेगा. रेलवे के अनुसार सभी ट्रेनें पहले से निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय-सारणी और कोच संयोजन के अनुसार ही चलेंगी.


पाटलिपुत्र-पुर्णिया कोर्ट स्पेशल के बढ़े फेरे

गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पुर्णिया कोर्ट स्पेशल अब 18 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी. पहले इसके परिचालन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित थी. विस्तारित अवधि में ट्रेन के कुल 32 फेरे होंगे.


वापसी में गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी. इस दौरान ट्रेन के कुल 32 फेरे होंगे.


इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, एसएलआरडी के 2, एसी थ्री टियर के 3, एसी टू टियर का 1 और स्लीपर के 10 कोच समेत कुल 20 कोच होंगे.


रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल भी चलेगी लंबे समय तक

गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल और 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है. दोनों ट्रेनें अब 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेंगी.


गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल से नरकटियागंज के बीच प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 05544 नरकटियागंज से रक्सौल के बीच प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी. दोनों ट्रेनों के कुल 18-18 फेरे होंगे.


एलएचबी रैक वाली इस ट्रेन में एलएसएलआरडी का 1, जनरेटर कार का 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, स्लीपर के 9, एसी थ्री टियर के 2 और एसी टू टियर का 1 कोच समेत कुल 18 कोच होंगे.


पटना-इस्लामपुर स्पेशल के भी बढ़े फेरे

गाड़ी संख्या 03297 पटना-इस्लामपुर स्पेशल अब 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी. विस्तारित अवधि में इसके कुल 26 फेरे होंगे.


वापसी में गाड़ी संख्या 03298 इस्लामपुर-पटना स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी. इस ट्रेन के भी कुल 26 फेरे होंगे.


इस ट्रेन में एलएसएलआरडी का 1, जनरेटर कार का 1, सामान्य श्रेणी के 4, स्लीपर के 6, एसी थ्री इकोनॉमी के 2, एसी थ्री टियर के 4, एसी टू टियर के 2 और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 1 कोच समेत कुल 22 एलएचबी कोच होंगे.


रेलवे के मुताबिक त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाई गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से इन विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है.