ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में छठ घाट ढूंढना हुआ आसान! WhatsApp पर बस Hi भेजें, घर बैठे मिलेगी नजदीकी घाट की लोकेशन और अधिकारियों का नंबर✦Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 30 दिन में नक्शा पास नहीं हुआ तो अपने आप मिलेगी मंजूरी, छोटे प्लॉट पर भी बनेगी ऊंची बिल्डिंग✦Bihar News : नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, चार दिनों तक गूंजेंगे छठी मैया के गीत; जानें खरना से लेकर अर्घ्य तक का पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: बिहार में 2027 में 112 दिन बंद रहेंगे स्कूल, होली पर 4 और दिवाली-छठ पर 8 दिन की छुट्टी✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦Bihar News : पटना में छठ घाट ढूंढना हुआ आसान! WhatsApp पर बस Hi भेजें, घर बैठे मिलेगी नजदीकी घाट की लोकेशन और अधिकारियों का नंबर✦Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 30 दिन में नक्शा पास नहीं हुआ तो अपने आप मिलेगी मंजूरी, छोटे प्लॉट पर भी बनेगी ऊंची बिल्डिंग✦Bihar News : नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, चार दिनों तक गूंजेंगे छठी मैया के गीत; जानें खरना से लेकर अर्घ्य तक का पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: बिहार में 2027 में 112 दिन बंद रहेंगे स्कूल, होली पर 4 और दिवाली-छठ पर 8 दिन की छुट्टी✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार

कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित

Bihar police viral reel: पश्चिम चंपारण में सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया रील बनाने का मामला सामने आने के बाद महिला सिपाही वीणा कुमारी पर कार्रवाई की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया। पुलिस मुख्य

कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police Social Media SOP Action: पश्चिम चंपारण के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमारी को सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद एसएसपी कुमार गौतम ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है.


मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी के अनुसार, 26 सितंबर को महिला सिपाही का सिविल ड्रेस में सरकारी हथियार के साथ रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच के निर्देश दिए.


मामले की जांच यातायात डीएसपी अतनु दत्ता को सौंपी गई. जांच के दौरान सामने आया कि महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सोशल मीडिया एसओपी का उल्लंघन किया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की और विभागीय कार्यवाही शुरू करा दी.


औरंगाबाद की रहने वाली हैं महिला सिपाही

वीणा कुमारी मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली हैं और वर्ष 2025 से साठी थाना में पदस्थापित हैं. इससे पहले भी वर्दी में बनाए गए उनके कुछ रील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो चुके हैं.


सरकारी हथियार के साथ बनाए गए ताजा वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे सोशल मीडिया से जुड़े नियमों का उल्लंघन माना. इसके बाद महिला सिपाही पर कार्रवाई की गई.


एसएसपी कुमार गौतम ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया उपयोग में लापरवाही या विभागीय नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.