ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल

लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो

पटना में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को जनता के बीच जाकर मेहनत करने को कहा। लीफाफाबाजी करने से मना करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

बिहार न्यूज
कांग्रेस पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:‘वोट चोरी’ के आरोपों और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जनता के बीच जाकर मेहनत करो और जनता का आशीर्वाद लो, इस तरह से जो लीफाफाबाजी करते हो यह ठीक नहीं है।  


सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला। कहा कि कांग्रेसी भी बार-बार अपने नेता के बारे में कहते हैं कि हमलोगों को डूबा देंगे लेकिन खुलकर नहीं बोलते हैं। अंपायर तो राहुल गांधी ही हैं और कांग्रेस उनका खानदानी विरासत है। 


रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार चुनाव में हारती है, और एसआईआर का रोना रोती है। सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को सही पाया। उसको चैलेंज कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम के लोगों ने किया था। इसका नतीजा यह निकला कि बंगाल में चुनाव बुरी तरह से हार गये।


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरा स्पष्टीकरण दे दिया है फिर भी हंगामा खड़ा करना इनकी आदत हो गयी है। कांग्रेसियों से एक ही बात कहता हूं कि जनता के बीच जाकर मेहनत करो और जनता का आशीर्वाद लो, इस तरह से जो लीफाफाबाजी करते हो यह ठीक नहीं है।


राहुल गांधी कांग्रेस के लिए क्या कर रहे हैं? कांग्रेसी भी बार बार कहते हैं कि हम लोगों को डूबा देंगे लेकिन खुलकर नहीं बोलते हैं। और डूबा रहे हैं और अंपायर तो राहुल गांधी ही हैं, कांग्रेस उनका खानदानी विरासत है।