ब्रेकिंग
4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

मुजफ्फरपुर में युवक से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: एक ओर जहां लोग होली की तैयारी में लगे हैं वही अपराधी क्राइम की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उप

मुजफ्फरपुर में युवक से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: एक ओर जहां लोग होली की तैयारी में लगे हैं वही अपराधी क्राइम की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। 


घटना मुजफ्फरपुर-सरैया थाना क्षेत्र के सरैया तुर्की पथ स्थित तुलसी चौक का है। जहां भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर डेढ लाख रूपये लूट लिये और नौ दो ग्यारह हो गये। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 


बताया जाता है कि पीड़ित फाइनेंस कर्मी नितेश अजीजपुर से कलेक्शन कर सरैया स्थित अपने कार्यालय लौट रहा था तभी अपराधियों ने निशाना बनाया और पास रखे डेढ लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।