ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Bihar Crime News: फायरिंग और बमबाजी से दहला बिहार का यह जिला, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई और बमबाजी से पूरा इलाका दहल गया।

crime news
सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मनियरी थाना क्षेत्र के पकोही विशुनपुर माधो गांव में अपराधियों ने देर रात पुरानी रंजिश में एक घर पर बम फेंक दिया. अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. बम की आवाज सुनकर सभी लोग घर में ही दुबक गए. लेकिन एक वृद्ध दरवाज खोल कर बाहर निकले तो उन पर भी गोली चलाई गई. उसे गोली नहीं लगी. इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है. 


बताया जा रहा है की मों सगीर और उनके पड़ोसियों के घर पर गांव के ही मो अल्ताफ समेत 7 से 8 लोगों ने हमला किया था. दोनों पक्षो में गांव में वर्चस्व जमाने को लेकर 3 साल से रंजिश चल रही है. गांव के हर मामले में दो गुटों भिड़ंत चलते हुई आ रही है. हाल में किसी बात को लेकर मो सगीर और उनके सहयोगियों से मो अल्ताफ और उसके सहयोगियों की लड़ाई हुई थी. इसी बात को लेकर वर्चस्व के लिए बम्बारी की गई है. सभी अपराधी गांव के ही है.


इस वारदात में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ़्तार भी किया है. अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सभी लोग घर छोड़ कर फरार है. गृह स्वामी मो सलीम ने बताया कि अपराधियों ने पहले तीन बम मारा. बम की आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो गेट पर दो लड़का सटा हुआ था. उसने फायरिंग कर दी लेकिन वह बच गया. फिर 4 से 5 बम मारते हुए भाग निकले. बदमाश 10 से 12 की संख्या में थे. 


इस पूरे मामले पर एसडीपीओ पश्चिम 2  अभिषेक चंद्रा ज्ञानी ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, देर रात बमबाजी और फायरिंग की वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता