ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Bihar Crime News: बिहार में दवा कारोबारी के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान; इलाके में दहशत

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने एक दवा कारोबारी के ऊपर जानलेवा हमला किया है हालांकि इस हमले में कारोबारी की जान बाल-बाल बच गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar Crime News
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पिपरौन पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े दवा व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। सौभाग्यवश गोली व्यवसायी को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए।


घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी उनकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए, हालांकि कुछ ही दूरी पर बाइक को छोड़कर भाग गए। व्यवसायी मनोज कुमार पर यह पहला हमला नहीं है। इससे पहले 2019 में भी उन पर दवा दुकान पर हमला हो चुका है और बाद में बासोपट्टी रोड पर छिनतई की घटना भी हुई थी।


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनूप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संभावित रूटों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता