ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

जमुई में हॉरर किलिंग, नाबालिग बेटी की हत्या कर पिता ने शव को दफनाया

JAMUI : जमुई में एक पिता को अपनी बेटी का प्रेम करना इतना नागवार गुजरा की उसने उसकी हत्या कर शव को दफना दिया. इस हत्या में लड़की के चाचा ने भी अपने भाई का पूरा साथ दिया. मामला जमुई के दहियारी के बदग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JAMUI : जमुई में एक पिता को अपनी बेटी का प्रेम करना इतना नागवार गुजरा की उसने उसकी हत्या कर शव को दफना दिया. इस हत्या में लड़की के चाचा ने भी अपने भाई का पूरा साथ दिया. मामला जमुई के दहियारी के बदगामा गांव की है. 

जहां गुरुवार की दोपहर पुलिस ने घने जंगलों के बीच से दफनाए गए नाबालिग की लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचना दहियारी गांव निवासी रवि रजक की 15 साल की बेटी  के रुप में की गई है. 

बताया जा रहा है कि मृतका का प्रेम प्रसंग अपने ही घर के बगल में रहने वाले एक युवक के साथ था. वही दूसरी जाति का था. मृतका अक्सर उसके साथ शादी करने की बात करती थी. इस बात का पता चलने पर उसके पिता और चाचा ने मिलकर 2 दिन पहले उसकी हत्या कर दी और शव को ले जाकर शमशान घाट में दफना दिया. इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी. 

मामले की जानकारी मिलते ही सोनू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से जमीन के नीचे 5 फीट  खुदाई कर शव को निकाला गया . पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं रवि रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.