ब्रेकिंग
अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया

अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली, मौके से फरार

JAMUI : इस वक्त एक ताजा खबर जमुई जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भागने में कामय

अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली, मौके से फरार
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  इस वक्त एक ताजा खबर जमुई जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भागने में कामयाब रहे. जमुई पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जमुई जिले के खैरा थाना इलाके की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने परासी गांव में एक व्यक्ति को गोली मार दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी युवक को बेटर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है,


इस वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. खैरा थानाध्यक्ष के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता