ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

अपराधियों के तांडव के बीच नक्सलियों ने भी उठाया सिर, सड़क निर्माण एजेंसी से 32 करोड़ की लेवी मांगी

JAMUI : बिहार में बिगड़ते लव एंड ऑर्डर को लेकर राज्य सरकार एक तरफ जहां परेशान है. क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठकर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपराधिय

अपराधियों के तांडव के बीच नक्सलियों ने भी उठाया सिर, सड़क निर्माण एजेंसी से 32 करोड़ की लेवी मांगी
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार में बिगड़ते लव एंड ऑर्डर को लेकर राज्य सरकार एक तरफ जहां परेशान है. क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठकर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के तांडव के बीच अब नक्सलियों ने भी सिर उठाकर चुनौती देनी शुरू कर दी है.


बिहार में सड़क निर्माण कर रही एक कंपनी से नक्सलियों ने 32.5 करोड रुपए की लेवी मांगी है. गायत्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर की तरफ से इस संबंध में पुलिस के सामने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कंपनी के मैनेजर सुधीर कुमार शांडिल्य ने पुलिस में आवेदन दिया है कि नक्सली संगठन लगातार कंस्ट्रक्शन कंपनी से करोड़ों रुपए के लिए भी मांग रहे हैं.


यह मामला जमुई जिले का है. कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा है कि जमुई के साथ-साथ नवादा लखीसराय और बांका में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. जमुई एसपी ने कहा है कि लेवी मांगने वाले नक्सली को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


मंगलवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर से नक्सली नेता बादल उर्फ ठंडा के नाम से 32.5 करोड रुपए की लेवी मांगी गई थी. धमकी में यह कहा गया था कि अगर लेवी नहीं मिली तो सड़क निर्माण में लगी मशीनों को जलाने के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ की भी हत्या कर दी जाएगी.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता