ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

Bihar News: इंटर स्टेट आर्म्स स्मगलर विक्की तिवारी अरेस्ट, बिहार STF की टीम ने झारखंड से दबोचा

बिहार समेत झारखंड और हरियाणा में हथियारों की तस्करी करने वाला विक्की तिवारी आखिरकार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. एसटीएफ की टीम ने उसे झारखंड के धनबाद के गिरफ्तार किया है.

Inter state arms smuggler
आर्म्स स्मगलर अरेस्ट
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के धनबाद में छापेमारी कर इंटर स्टेट आर्म्स स्मगलर विक्की तिवारी अरेस्ट किया है। इसके पास से एटीएफ की टीम ने हथियार और गोलियां बरामद किया है।


दरअसल, अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर विक्की तिवारी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि विक्की तिवारी झारखंड के बोकारो में रह रहा है। सूचना सही पाए जाने के बाद बिहार एसटीएफ ने और बोकारो पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त कार्रवाई करते हुए शातिर को दबोच लिया।


विक्की तिवारी बिहार के भोजपुर का रहने वाला है। बोकारो के दुग्धा थाना क्षेत्र से छापेमारी कर एसटीएफ ने उसे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। विक्की तिवारी बिहार, झारखण्ड और हरियाणा राज्य में अवैध हथियार की तस्करी का काम करता था। 


इसके विरूद्ध बिहार, झारखण्ड और हरियाणा के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं। विक्की तिवारी के पास से 0.315 बोर की राईफल और 220 गोलियां बरामद हुई हैं। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।