ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Marriage Fraud: सुहागरात पर दुल्हन के सामने खुल गई दूल्हे की पोल, हो गया भारी बवाल; युवक समेत पांच लोग गिरफ्तार

Marriage Fraud: ग्रेटर नोएडा में शादी में पति ने गंजापन छिपाकर धोखा दिया, शादी के बाद ब्लैकमेलिंग, मारपीट और पैसों की वसूली के आरोपों में पति समेत 5 लोग गिरफ्तार।

Marriage Fraud
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Marriage Fraud: ग्रेटर नोएडा से सामने आया एक ऐसा मामला जो सिर्फ वैवाहिक धोखे की कहानी नहीं है, बल्कि मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की दास्तान भी है। शादी के समय दुल्हन को भरोसा था कि वह जीवनसाथी के साथ खुशहाल जीवन बिताएगी, लेकिन शादी के बाद असलियत सामने आई कि पति ने गंजापन छिपाने के लिए विग पहन रखी थी।


पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही उसने इस धोखे का विरोध किया, पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। पति ने उसे मारपीट और ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे की मांग की। पति ने पीड़िता की निजी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और विरोध करने पर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। आरोप है कि सास-ससुर और अन्य परिजन भी इस उत्पीड़न में शामिल थे।


मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष ने उससे करीब 15 लाख रुपये के गहने भी छीन लिए। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने पति समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी और वसूली जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बिसरख ने बताया कि मोबाइल फोन, तस्वीरें, कॉल डिटेल और कथित लेन-देन से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।


पीड़िता का कहना है कि वह न्याय चाहती है ताकि कोई और महिला इस तरह के धोखे और प्रताड़ना का शिकार न बने। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता