ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

New Delhi: इंटरस्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़, 4 तस्कर अरेस्ट, छुड़ाये गये 2 नवजात

Delhi child trafficking gang: दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने इंटरस्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 तस्करों को अरेस्ट किया है साथ ही 2 बच्चे भी छुड़ाये गये हैं।

  Delhi child trafficking gang
इंटरस्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi child trafficking gang: दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने दो नवजात बच्चों को भी सुरक्षित बचा लिया है। यह गिरोह गोद लेने के नाम पर अवैध रूप से नवजात शिशुओं की तस्करी करता था। 


जांच के दौरान पुलिस को तीन मामलों की जानकारी मिली, जो 2023, 2024 और 2025 में हुई बाल तस्करी से जुड़े थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और नवजात शिशुओं को अवैध रूप से बेचने का काम करता था। दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि यह गिरोह निःसंतान दंपतियों को गोद दिलाने के बहाने अवैध रूप से नवजात शिशुओं को उपलब्ध करा रहा था। ये तस्कर गरीब परिवारों के बच्चों को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती ले जाते थे और फिर मोटी रकम लेकर उन्हें निःसंतान दंपतियों को सौंप देते थे। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि गिरोह मुख्य रूप से रेलवे स्टेशनों के जरिए अपने नेटवर्क को संचालित करता था। गिरोह के लोग ट्रेन यात्रियों के बीच घुल-मिलकर छोटे बच्चों को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाते थे,ताकि किसी को उन पर शक ना हो।


दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों तस्करों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने बच्चों की तस्करी की जा चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक गुप्त सूचना के आधार पर संचालित किया गया था।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता