ब्रेकिंग
मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश

Bihar Crime News: बिहार में पिता ने 2 लाख में किया मासून बेटे का सौदा, पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने कर दिया हमला

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने मात्र दो लाख रुपये में अपने आठ माह के मासूम बेटे को बेच दिया।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने मात्र दो लाख रुपये में अपने आठ माह के मासूम बेटे को बेच दिया। मामला तब सामने आया जब बच्चे की मां ने सोनकी थाने में पहुंचकर बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई।


दरअसल, घटना भालपट्टी थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव की है। यहां के रहने वाले लक्ष्मी चौपाल ने अपने ही गांव के रामभरोस चौपाल के पुत्र राज किशोर चौपाल, जो सोनकी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव का निवासी है, उनके माध्यम से एक युवक से आठ माह के बच्चे को दो लाख रुपये में खरीदा। यह युवक चिकनी गांव में किराए के मकान में रह रहा था।


बच्चे की मां को जब इस सौदे की जानकारी हुई तो उसने सोनकी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस पर थानाध्यक्ष और भालपट्टी थाने के एसआई की टीम अहियापुर गांव में बच्चे को बरामद करने पहुंची। जब पुलिस टीम बच्चे को लक्ष्मी चौपाल के घर से लेकर लौट रही थी, तभी गांव में सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को घेर लिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष बसंत कुमार की पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मी रणधीर कुमार के गले में एक ग्रामीण ने गमछा डाल दिया, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई।


स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर सुरक्षित रूप से थाने लाया और मां को सौंप दिया। +घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा हम बच्चे को अवैध रूप से बेचे जाने की शिकायत पर कार्रवाई कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया, इसलिए आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी।


एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को मजबूरी में आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने अब ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।