ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Bihar News: 'प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ' आखिर बिहार में कौन दे रहा है यह अजीबोगरीब ऑफर? पुलिस ने बताई सच्चाई

बिहार के नवादा में लोगों को नौकरी के नाम पर एक अजीबोगरीब ऑफर दिया जा रहा है, जो इन दिनों जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि पुलिस ने इसके पीछे की सच्चाई सामने ला दी है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शातिर साइबर ठगों द्वारा लोगों को अजीबोगरीब ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां कुछ शातिर लोगों ने 'प्रेग्नेंट करो, लाखों कमाओ' जैसे विज्ञापनों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाया है।


दरअसल, शातिर साइबर अपराधी निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट कराने के नाम पर लोगों को नौकरी का झांसा देते थे। वह दावा करते थे कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को प्रेग्नेंट कर देता है तो उसे 5 लाख रुपये मिलेंगे। अगर महिला गर्भवती नहीं होती है तो भी 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।


जब कोई व्यक्ति इस झांसे में आ जाता था तो ये लोग उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की रकम ऑनलाइन ले लेते थे। इसके बाद वे उस व्यक्ति को ब्लॉक कर देते थे। नवादा पुलिस ने इस मामले की जांच की और नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनमें ठगी से जुड़े सबूत मिले हैं।


पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने कितने लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस का कहना है कि ये लोग ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब और प्ले बॉय सर्विस के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। गिरफ्तार किए गए शातिर ठगों में राहुल कुमार, भोला कुमार और प्रिंस राज उर्फ पंकज कुमार शामिल हैं। सभी नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।


ऐसे ठगों के झांसे में आने से बचने के लिए कुछ बातों पर ध्यान रखने की जरुरत है। अज्ञात नंबरों से आने वाले संदेशों और कॉलों पर आप विश्वास न करें। किसी भी ऑनलाइन जॉब ऑफर के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। पैसे देने से पहले कंपनी की अच्छे से जांच कर लें और अगर कोई ऑफर बहुत अच्छा लग रहा हो तो सावधान हो जाएं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता