ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: जमीन कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

BEGUSARAI: बेगूसराय में सुबह-सुबह बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल कारोबारी को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: जमीन कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में सुबह-सुबह बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल कारोबारी को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीआरसीसी कार्यालय के पास की है।


घायल जमीन कारोबारी की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी विष्णु देव यादव के 35 वर्षीय बेटे मिंटू यादव के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि मिंटू यादव मामला जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। मिंटू यादव अपनी जमीन पर मौजूद था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन गोलियां मंटू यादव को लगी हैं।


मंटू यादव भागने का प्रयास किया लेकीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे हालांकि गोलियों की आवाज से जब तक स्थानीय लोग पहुंच पाते तब तक हथियार लहराते बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। घायल मिंटू यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता