ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 किलो गांजा बरामद किया है। स्टेशन चौक पर हुई इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया..

बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया स्टेशन चौक पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 113 किलो गांजा बरामद किया है. गांजा सात कार्टूनों में भरकर रखा गया था. पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक चारपहिया वाहन को भी जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी निवासी मोहम्मद सहीम, पिता अब्दुल कयूम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, गांजा की खेप को चारपहिया वाहन के जरिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन चौक पर कार्रवाई की गई.


पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें सात कार्टून मिले. कार्टूनों के अंदर गांजा रखा हुआ था. वजन कराने पर कुल 113 किलो गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने गांजा को जब्त कर लिया और वाहन को भी कब्जे में ले लिया.


पुलिस ने मौके से मोहम्मद सहीम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.


मामले में पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बरामद गांजा और जब्त चारपहिया वाहन को जांच का हिस्सा बनाया गया है.