ब्रेकिंग
फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क

अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या से जुड़े बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया में बयान सुर्खियों में आने के बाद अनंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू में जारी घमासान के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद उनकी पार्टी के साथ साथ सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। मीडिया में खबर आने के बाद आखिरकार अनंत सिंह को 9 मर्डर वाले दावे पर सामने से आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अपने बयान की पूरी व्याख्या की और बताया कि उनके कहने का असली मतलब क्या था।



दरअसल, शुक्रवार को अनंत सिंह का एक बयान मीडिया की सुर्खियों में बना रहा। अनंत सिंह ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जब कुछ नहीं थे, तब से वह उनके साथ मजबूती के साथ खड़े रहे हैं। नीतीश कुमार और जेडीयू के लिए उन्होंने बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। इसी दौरान उन्होंने 9 मर्डर वाली बात कही। मीडिया में खबर आने के बाद आनन-फानन में वह पटना पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने बयान पर सफाई दी।



मोकामा विधायक ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि जब लालू प्रसाद और नीतीश कुमार साथ थे, तभी उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि मेरे भाई को जब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला था उस वक्त लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की पार्टी एक ही थी। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से बात कर टिकट दिलवाए थे। इसके बाद से नीतीश कुमार का मदद करते गए।



उन्होंने बताया कि जब नीतीश कुमार और लालू प्रसाद अलग हो गए तब नीतीश कुमार, ललन सिंह के साथ उनके पास फिर से पहुंचे थे। लालू प्रसाद की पार्टी से हटकर जब  हम नीतीश कुमार के साथ हो गए तो हमको भी गोली लगा और मेरे 9 लोग मारे गए थे। हमको बड़ी क्षति हुआ। नीरज जो बोलता है कि हम ऐसे किए, वैसे किए तो हम वही बताए कि हमने इतनी कुर्बानी दी लेकिन नीरज कुमार ने कौन सी कुर्बानी दी है।



अनंत सिंह ने बताया कि उस वक्त बिहार में लालू प्रसाद की सरकार थी। नीतीश कुमार से मिले दो दिन ही हुए थे कि तीसरे दिन मेरे 9 लोग मारे गए। इतना क्षति हमको हो गया, मेरे बाबू जी को हार्ट अटैक हो गया और मेरे बाबूजी भी दुनिया को छोड़कर चले गए। लालू प्रसाद ने मीटिंग में जाने से मना किया लेकिन हम चले गए और नीतीश कुमार को चांदी के सिक्का से तौलवा दिए उसी के चार दिन बाद हमको गोली लगा और मेरे 9 लोग मारे गए।



मोकामा विधायक ने कहा कि उन्होंने इसी बात को कहा था लेकिन मीडिया में उनकी बातों को लगत समझा गया और कह दिया गया कि नीतीश कुमार के लिए हमने 9 लोगों को मारा है लेकिन सच बात यह है कि जब हम और नीतीश कुमार साथ हुए तो मेरे 9 लोगों को मार दिया गया। मीडिया में जो खबर चलाई जा रही है वह सरासर गलत है, मेरे कहने का मतलब वह नहीं था।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता