ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में मिर्च लदी पिकअप लेकर जा रहे 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे खड़े वाहन में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस लूटपाट और पैसों के विवाद समेत कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही...

सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर में मिर्च लदी पिकअप लेकर सहरसा जा रहे 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक पिकअप का मालिक भी था और खुद ही गाड़ी चला रहा था. शुक्रवार सुबह विभूतिपुर-रोसड़ा मार्ग पर बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप में उसका शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई.


मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चंदौली थाना क्षेत्र के खगवाला गांव निवासी 25 वर्षीय अविनाश कुमार मौर्य उर्फ कल्लू के रूप में हुई है. वह सोनभद्र से हरी मिर्च लादकर सहरसा जा रहा था.


गुरुवार रात हुई घटना के बाद पिकअप सड़क किनारे खड़ी मिली. शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब पिकअप को देखा तो उसके अंदर युवक का शव पड़ा हुआ था. उसके पंजरे में गोली लगी थी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.


सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पिकअप को सड़क से हटवाया. घटनास्थल से पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया.


डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अविनाश हरी मिर्च लदा पिकअप लेकर सहरसा जा रहा था. वह पिकअप का मालिक भी था और खुद ही वाहन चला रहा था. विभूतिपुर-रोसड़ा मार्ग पर बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास उसकी गोली मारकर हत्या की गई.


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात किस समय और किस परिस्थिति में हुई. पिकअप में मिर्च लदी होने और उसके अंदर चालक का शव मिलने के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.


प्रारंभिक जांच में पुलिस लूटपाट के दौरान हत्या किए जाने की आशंका को भी ध्यान में रख रही है. आशंका है कि अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी हो. इसके अलावा रुपये के लेन-देन से जुड़े विवाद के एंगल से भी जांच की जा रही है.


पुलिस ने अभी हत्या की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. मृतक के परिजनों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस वारदात की कड़ियों को जोड़ने और हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.
समस्तीपुर से रमेश शंकर की रिपोर्ट