ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: महिला सिपाही ने की खुदकुशी, मौके पर पहुंचे एसपी

WEST CHAMPARAN: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां एक महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही का नाम मधु कुमारी बताया जा रहा है जो गया के चंदरौती थाना क्षे

बिहार: महिला सिपाही ने की खुदकुशी, मौके पर पहुंचे एसपी
Santosh Singh
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां एक महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही का नाम मधु कुमारी बताया जा रहा है जो गया के चंदरौती थाना क्षेत्र के चौराही गांव की रहने वाली थी जो बलथर थाने में तैनात थी। महिला सिपाही ने थाने के बैरक में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि 12 दिन पहले ही लौरिया थाने से तबादले के बाद वह बलथर थाने में आई थी। मई महीने में उसकी शादी होने वाली थी।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने पूरे मामले की गहनता से जांच की। 


एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला पारिवारीक विवाद का लग रहा हैं। मृतका के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। मामले की जांच के लिए नरकटियागंज SDPO के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया हैं। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरे मामले की जांच के बाद हीं घटना का असर कारणों को पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई हैं।