ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना में पहली पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, सुहागरात के बाद पहुंचा जेल

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल पहली पत्नी के रहते एक पति को दूसरी महिला से शादी रचाना महंगा पड़ गया. बाहरवाली से

पटना में पहली पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, सुहागरात के बाद पहुंचा जेल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल पहली पत्नी के रहते एक पति को दूसरी महिला से शादी रचाना महंगा पड़ गया. बाहरवाली से शादी रचाने का खामियाजा उसे यूं भुगतना पड़ा कि उसी की घरवाली ने पुलिस में शिकायत कर उसे जेल भिजवा दिया. 


मामला पटना जिला के बाढ़ थाना इलाके का है, जहां पत्नी की शिकायत पर पति जेल चला गया. बाढ़ के थानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक अनंत पासवान ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचा ली. इस बात से उसकी पहली पत्नी काफी नाराज चल रही थी. जब उसे लगा कि उसका पति हाथ से निकल चुका है तो उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पिछले कुद दिनों से पहली पत्नी के साथ पति के संबंधों में दरार आ गई थी. जिसके कारण पति ने दूसरी औरत से शादी रचा ली, जिसे उसने पसंद किया. लेकिन उसकी पहली बीवी को ये बात नागवार गुजरी और उसने अपने पति को जेल में डलवा दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपनी पहली पत्नी के सामने काफी मिन्नतें की लेकिन वह नहीं मानी और उसने पुलिस के पास जाकर पति के इस हरकत की शिकायत कर दी. 


बाढ़ के थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि कोर्ट में प्रस्‍तुत करने के बाद आगे की कार्रवाई न्‍यायालय के आदेश के अनुसार की जाएगी. हिंदू विवाह अधिनियम में किसी को पहली पत्‍नी के रहते दूसरी शादी की अनुमति नहीं है. ऐसा करना दंडनीय अपराध है. पहली पत्‍नी के रहते दूसरी शादी की वैधता भी नहीं है, लेकिन कई बार मानवीय आधार पर इसमें छूट दे दी जाती है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें