ब्रेकिंग
‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज

बिहार : 5th क्लास की स्टूडेंट के साथ बलात्कार, दरिंदे ने भरी पंचायत में कहा- फिर करूंगा रेप

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. पकड़े जाने के बाद दरिंदे शख्स ने धमक

बिहार : 5th क्लास की स्टूडेंट के साथ बलात्कार, दरिंदे ने भरी पंचायत में कहा- फिर करूंगा रेप
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. पकड़े जाने के बाद दरिंदे शख्स ने धमकी देते हुए फिर से बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की बात सबके सामने कही. इस घटना के बाद वह फरार हो गया है. 


मामला बिहार के बक्सर जिले का है, जहां नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 5th क्लास की स्टूडेंट के साथ बलात्कार की घटना ने सबको हैरान कर दिया है. जानकारी मिली है कि शादीशुदा नीतीश कुमार चौधरी पिछले 6 महीने से बच्ची के साथ अकेले में गलत काम करता था. बीते दिन वह बच्ची के घर आ पहुंचा और उसने गलत काम किया. इस दौरान पीड़िता के घरवालों ने आरोपी दरिंदे को गलत करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. उसकी पहचान जयप्रकाश चौधरी के बेटे नीतीश कुमार चौधरी के रूप में की गई है. 


पीड़िता ने बताया कि नीतीश कुमार चौधरी छह महीने से डरा धमका कर लगातार उसके साथ यौन शोषण कर रहा था. स्कूल जाते समय अक्सर नीतीश उससे छेड़छाड़ किया करता था, जिसका वह बराबर विरोध करती थी. करीब 6 महीने पहले से झांसा देकर एकांत में ले जाने के बाद  नीतीश ने दुष्कर्म किया और जान मार देने की धमकी दी. डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ भी नहीं बताया. 


पीड़िता के मुताबिक आरोपी नीतीश कहता था कि किसी को बताने पर घरवालों की हत्‍या कर देंगे। इस डर से उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया. इसी बीच 27 मार्च की रात 10.30 बजे अचानक आरोपित किशोरी के घर मे घुसकर जबरदस्ती का प्रयास और छेड़छाड़ करने लगा. तभी किशोरी के चिल्लाने की आवाज को सुनकर जब घरवाले दौड़े तब नीतीश पूरे परिवार की हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला. 


बक्सर महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि किशोरी का यह आरोप है कि गांव के जयप्रकाश चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार चौधरी काफी दिनों से उसके साथ गलत संबंध बना रहा था. इस मामले में महिला थाने में आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एक्‍ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा जा रहा है. घटना के बाद से आरोपित फरार है. जानकारी मिली है कि पकड़े जाने के बाद बुधवार को पंचायत कराई गई. लेकिन नीतीश पंचायत की बात मानने से इनकार करते हुए बार-बार दुष्कर्म की धमकी देता रहा.

टैग्स