ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार: दिव्यांग शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुखबिरी बनी मर्डर की वजह

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक दिव्यांग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। दिव्यांग युवक अपनी ऑटो में सो रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसके सिर में गोली दाग दी और मौके से

बिहार: दिव्यांग शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुखबिरी बनी मर्डर की वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक दिव्यांग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। दिव्यांग युवक अपनी ऑटो में सो रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसके सिर में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आशंका जताई है कि पुलिस मुखबिरी करने को लेकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा गांव की है।


25 साल का मनीष कुमार शर्मा रामाकांत शर्मा का बेटा था जो पटपारा उत्तर वार्ड संख्या तीन का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मनीष ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। शनिवार की रात जब वह अपनी ऑटो में सो रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर जबतक लोग मौके पर पहुंचे मनीष की मौत हो चुकी थी।


परिजनों ने बताया कि कुथ दिन पहले गांव का ही शिवम कुमार खगड़िया में शराब के साथ पकड़ा गया था। शिवम के परिजनों को शक था कि मनीष ने पुलिस को शराब की जानकारी दी थी। परिजनों ने शिवम के भाई मणिकांत पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें