ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar crime: लखीसराय में शिक्षक को जमकर पीटा, बाइक तोड़ी; जूतों की माला पहनाई, क्या है मामला?

Bihar crime: लखीसराय में नाबालिग छात्र के साथ छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक हिरासत से छूटकर स्कूल पहुंचे वैसे ही गांवों वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शिक्षक को घेरकर जमकर पिटाई की. इसके अलावा संजीव को जूतों की माला पहना कर घुमाया भी.

Bihar police
Bihar police
© Bihar police
User1
2 मिनट

Bihar crime: बिहार के लखीसराय जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुस्साए लोगों ने एक शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी और फिर उसकी बाइक बाइक को तोड़ दिया। गांव वालों ने पुलिस में शिकायत करते हुए शिक्षक संजीव कुमार पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. ऐसे में पुलिस ने संजीव को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया था.ऐसे में भड़के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक पर हमला कर दिया.

जानकारी के अनुसार लोदिया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक संजीव कुमार को दो दिन पहले ही एक छात्रा के साथ बंद कमरे में पकड़ा था. टाउन थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया था,लेकिन कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिलने पर उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया. पुलिस की और से बताया गया है कि संजीव जैसे ही हिरासत से छूटकर स्कूल पहुंचे वैसे ही गांवों वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शिक्षक को घेरकर जमकर पिटाई की. इसके अलावा संजीव को जूतों की माला पहना कर घुमाया भी और घंटों बंधक बनाए रखा.घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और फिर शिक्षक को थाने ले जाया गया.

पुलिस ने बताया कि वो पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक पर पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं. पुलिस इस दावे की भी जांच करेगी.हालांकि आगे क्या क्या कार्रवाई होगी, ये अभी तय नहीं है.