ब्रेकिंग
मुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायामुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटाया

हत्या या आत्महत्या? बिहार में गेस्ट हाउस के कमरे से कारोबारी और उसके बेटे का शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में कोलकाता निवासी व्यवसायी और उसके 15 वर्षीय बेटे का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बैरिया बस स्टैंड के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे से पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी एक व्यवसायी और उसके 15 वर्षीय पुत्र का शव फंदे से लटका मिला। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने एहतियातन गेस्ट हाउस के कमरे को सील कर दिया है।


मृतकों की पहचान व्यवसायी शुभंकर सावू (37) और उसके पुत्र देवांशु सावू (15) के रूप में हुई है। बताया गया कि शुभंकर सावू बकाया राशि की वसूली के सिलसिले में मुजफ्फरपुर आए थे और अपने बेटे के साथ गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। गेस्ट हाउस के मैनेजर पंकज गोस्वामी के अनुसार, शुभंकर और देवांशु चार दिन पहले गेस्ट हाउस में आए थे। दोनों एक ही कमरे में ठहरे थे और अन्य कोई बेड बुक नहीं किया गया था। गुरुवार रात दोनों खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे।


शुक्रवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला, लेकिन किसी तरह की हलचल न होने के कारण स्टाफ ने उन्हें परेशान नहीं किया। शाम के समय जब सफाई कर्मी कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, तब भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने मैनेजर को सूचना दी। मैनेजर ने दरवाजे के होल से झांककर देखा तो अंदर रस्सी के फंदे से व्यवसायी और उसके पुत्र का शव लटका हुआ दिखाई दिया।


सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। संदिग्ध हालात को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों के परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता