ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Bihar News: रिहायशी इलाके में निकला 12 फीट का विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Bihar News: पश्चिमी चम्पारण के गौनाहा प्रखंड में रिहायशी इलाके में 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिमी चम्पारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत सहोदरा थाना क्षेत्र के कौवांहा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिहायशी इलाके में करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकल आया। अचानक घरों के पास अजगर को रेंगते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और बच्चों व मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।


ग्रामीणों के अनुसार, अजगर गांव के एक खेत से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र की ओर आ गया था। जैसे ही इसकी सूचना फैली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए लोग घरों के दरवाजे बंद कर सहमे रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी।


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की हानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।


इस संबंध में प्रभारी वनपाल आशीष कुमार ने बताया कि अजगर पूरी तरह सुरक्षित था और रेस्क्यू के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वन्यजीव दिखने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें और खुद से कोई जोखिम न उठाएं। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना रहा।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता