ब्रेकिंग
Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट

घूसखोर क्लर्क को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, डॉक्टर से किया था 35 हजार का डिमांड

NAWADA : बिहार के नवादा में निगरानी विभाग की टीम ने जिला संयुक्त औषधालय के हेड क्लर्क को गिरफ्तार किया है. प्रधान लिपिक को घूस लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया गया है.

घूसखोर क्लर्क को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, डॉक्टर से किया था 35 हजार का डिमांड
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा में निगरानी विभाग की टीम ने जिला संयुक्त औषधालय के हेड क्लर्क को गिरफ्तार किया है.  प्रधान  लिपिक को घूस लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया गया है. 15 हजार रुपये कैश लेते हुए इसे पकड़ा गया है. निगरानी की टीम इससे पूछताछ कर रही है.


मामला नवादा जिले के जिला संयुक्त औषधालय की है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने हेड क्लर्क रमेश चौधरी को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि गया जिले के मीरगंज के रहने वाले डॉ नित्यानंद प्रसाद विजिलेंस की टीम से शिकायत की थी कि वेतन का एरियर देने के लिए प्रधान क्लर्क ने 35 हजार रुपये की डिमांड की थी. 


डॉक्टर नित्यानंद प्रसाद की ओर से शिकायत मिलने के बाद निगरानी की विशेष टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार रमेश चौधरी से निगरानी की टीम पूछताछ कर रही है. 


टैग्स