ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बाघ एक्सप्रेस के जनरल बोगी से 21 लाख कैश बरामद, खुद को मॉल का मालिक बता रहा शख्स

SIWAN: सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रेन के एक पैसेंजर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। बाघ एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक यात्री के पास से 21 लाख रुपये

बाघ एक्सप्रेस के जनरल बोगी से 21 लाख कैश बरामद, खुद को मॉल का मालिक बता रहा शख्स
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रेन के एक पैसेंजर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। बाघ एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक यात्री के पास से 21 लाख रुपये मिलने से अन्य यात्री भी हैरान रह गये। पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। 


पूछताछ के क्रम में शख्स ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला है जो खुद को मॉल का मालिक बता रहा है। पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आश्चर्य की बात है कि यह शख्स 21 लाख रुपया कैश लेकर जनरल बोगी में सफल कर रहा था ताकि किसी को इस बात की भनक ना लगे।


 होली में शराब की तस्करी को लेकर पुलिस की टीम लगातार ट्रेनों में सघन जांच अभियान चला रही है। इसी दौरान जनरल बोगी में सर्च अभियान चलाया गया तभी एक बैग से 21 लाख रुपया नकद बरामद किया गया और कैश रखने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


सीवान रेलवे स्टेशन पर काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस से रमेश चंद्र कुशवाहा नामक व्यक्ति को पिट्ठू बैग से पुलिस ने जांच पड़ताल के क्रम में 21 लाख 46 हजार कैश बरामद किया है। रेल एसपी कुमार आशीष ने कहा कि होली के अवसर पर शराब की बरामदगी एवं तस्करी को लेकर विशेष अभियान रेल पुलिस द्वारा चलाया जा रहा था। इसी क्रम में यह उपलब्धि हाथ लगी है।


पैसे के बारे में पूछे जाने पर हिरासत में लिए गए रमेश चंद्र कुशवाहा जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं उनके द्वारा यह जानकारी मिली है कि किसी धर्मेंद्र गुप्ता नाम के व्यक्ति का पैसा था जिसे वह कोलकाता ले जा रहा था इसी क्रम में सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है विधिवत पैसे को जब कर लिया गया है अभिनेता कार्रवाई के लिए आयकर विभाग सिवान और मुजफ्फरपुर को पत्राचार भी किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें