ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बेल्ट्रान से ट्रेंड अभ्यर्थियों को मौका देगी सरकार, डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने दिया निर्देश

PATNA : बेल्ट्रॉन से ट्रेंड कंप्यूटर ऑपरेटरों को राज्य सरकार जल्द ही एडजेस्ट करेगी बेल्ट्रान के पैनल में सूचीबद्ध डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने आज बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्र

बेल्ट्रान से ट्रेंड अभ्यर्थियों को मौका देगी सरकार, डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने दिया निर्देश
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बेल्ट्रॉन से ट्रेंड कंप्यूटर ऑपरेटरों को राज्य सरकार जल्द ही एडजेस्ट करेगी बेल्ट्रान के पैनल में सूचीबद्ध डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने आज बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान डाटा एंट्री ऑपरेटर्स ने डिप्टी सीएम को बताया कि बेल्ट्रॉन के पैनल में सूचीबद्ध होने के बावजूद उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही है। डिप्टी सीएम ने इस मामले में तत्काल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव से बात की है और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 


दरअसल उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद आज अपने 5 देशरत्न मार्ग आवास पर जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान कई जिलों से आए डांटा एंट्री ऑपरेटर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने डिप्टी सीएम से गुहार लगाई कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया जारी है लेकिन बेल्ट्रॉन के सूचीबद्ध ऑपरेटरों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। बेल्ट्रॉन के सूचीबद्ध पैनल में अभ्यर्थियों की कुल संख्या 7311 है जबकि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 3738 कंप्यूटर ऑपरेटरों की बहाली की जा रही है। 


अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम से गुहार लगाया कि वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक पहल करें। इसके बाद डिप्टी सीएम ने तत्काल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव से फोन पर बातचीत की और उन्हें इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

टैग्स