ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Goal इन्स्टीट्यूट ने शिक्षकों का किया सम्मान, नए भारत का सृजनाकर्ता बताया

PATNA : शिक्षक दिवस के मौके पर गोल इन्स्टीट्यूट ने आज शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों को समाज और देश की सभ्यता और संस्कृति का निर्माता बताया गया। गो

Goal इन्स्टीट्यूट ने शिक्षकों का किया सम्मान, नए भारत का सृजनाकर्ता बताया
Editor
2 मिनट

PATNA : शिक्षक दिवस के मौके पर गोल इन्स्टीट्यूट ने आज शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों को समाज और देश की सभ्यता और संस्कृति का निर्माता बताया गया। गोल का मानना है कि सभ्य, शिक्षित और सुसंस्कृत समाज की संरचना में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। गोल एजुकेशन विलेज में गोल इन्स्टीट्यूट और लायन्स क्लब आस्था ने एक साथ मिलकर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया। शिक्षकों को इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए बहुमूल्य योगदान के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया।


सम्मानित शिक्षकों को संबोधित करते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर और मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने कहा कि हम शिक्षकों के ऊपर समाज निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। हमें अपने खुशियों के ऊपर छात्रों के हित का ख्याल रखना आवश्यक है. विपिन सिंह ने कहा कि संबंधित विषय के शिक्षण के साथ-साथ छात्रों को नैतिक शिक्षा भी देना आवश्यक है ताकि छात्र अच्छे प्रोफेशनल के साथ-साथ नैतिक जिम्मेवारियों को निभाते हुए अच्छे इन्सान बनें। इस समारोह में लायन्स क्लब पाटलीपुत्र आस्था के प्रेसिडेन्ट डॉ. राजेश गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों का स्थान ईश्वर के ऊपर भी इसलिए रखा गया है कि शिक्षक जीवन के अज्ञानरूपी अंधकार को ज्ञानरूपी प्रकाश से प्रज्वलित करते हैं। शिक्षकों के पास समाज निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। गोल इन्स्टीट्यूट के ज्वांइट डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारी संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग करेगा।


समारोह का संचालन गोल इन्स्टीट्यूट के आनंद वत्स की तरफ से किया गया, जिसमें गोल संस्थान के सभी शिक्षक एवं लायन्स क्लब के डॉ. रोमा गोस्वामी, शसांक शेखर, डॉ. सत्येन्द्र सेट्टी, डॉ. मनोज कुमार, माधवी मैम, गोल संस्थान के रंजय सर, विनित, संजीव, गौरव सिंह के साथ कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

टैग्स