ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ

BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। आयोग ने कुल 932 पद बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके बाद शिक्षक भर्ती के कुल पद 32,388 से बढ़कर 33,320 हो गए हैं। आवेदन प्रक्रिया और अलग-अलग कक्षाओं के पदों से जुड़ी...

BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
Ramakant kumar
3 मिनट

BPSC TRE 4 New Update: BPSC TRE-4 में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के पदों में 932 सीटों की बढ़ोतरी की है. आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब 32,388 की जगह कुल 33,320 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.


आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के 493 नए पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 439 नए पद जोड़े गए हैं. इस तरह कुल 932 पदों की संख्या बढ़ाई गई है.


किस कक्षा के लिए कितने पद

नए पद जुड़ने के बाद कक्षा 9 से 10 के लिए पदों की संख्या 3,877 से बढ़कर 4,370 हो गई है. वहीं कक्षा 11 से 12 के लिए पहले 16,101 पद थे, जिन्हें बढ़ाकर 16,540 कर दिया गया है.


कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद और कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पदों पर भर्ती की जाएगी.


26 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

BPSC TRE-4 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. पदों और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.


अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग योग्यता

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों के लिए CTET पेपर-1 या BTET पेपर-1 पास होना जरूरी है. कक्षा 6 से 8 तक के लिए CTET पेपर-2 या BTET पेपर-2 की योग्यता मांगी गई है.


कक्षा 9 से 10 और 6 से 10 तक के पदों के लिए STET पेपर-1 पास होना जरूरी है. वहीं कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षक पदों के लिए STET पेपर-2 पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.


आयु सीमा

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित है. पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों तथा अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी गई है. वहीं SC और ST वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है.


पदों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अब TRE-4 के तहत कुल 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी.