ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

01 से 08 मई तक सुबह 10.30 बजे तक ही चलेगी 10वीं तक की कक्षाएं : भीषण गर्मी और लू को लेकर पटना DM का नया फरमान

PATNA : पटना में इन दिनों प्रचंड गर्मी और तेज लू से लोग काफी परेशान हैं। इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी श

01 से 08 मई तक सुबह 10.30 बजे तक ही चलेगी 10वीं तक की कक्षाएं : भीषण गर्मी और लू को लेकर पटना DM का नया फरमान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : पटना में इन दिनों प्रचंड गर्मी और तेज लू से लोग काफी परेशान हैं। इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को आदेश जारी कर प्राथमिक से 10वींं तक की सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 10.30 बजे तक ही चलेंगी। वही 11वीं और 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। 


11वीं और 12वीं की सभी कक्षाओं को सुबह 11.30 बजे तक संचालित करने की जिलाधिकारी ने अनुमति दी है। डीएम ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि सुबह 11.30 से शाम 4.00 बजे तक किसी भी सरकारी और निजी स्कूलों में किसी भी कक्षा का संचालन नहीं किया जाएगा। हालाँकि शाम 4 बजे के बाद स्कूलों में शिक्षण कार्य किया जा सकता है लेकिन पटना में किसी भी सरकारी या निजी स्कूलों में शाम 4 बजे के बाद कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाता है। जबकि इस अवधि में कोचिंग संस्थानों में बच्चों की पढ़ाई जरूर होती है। पटना डीएम का यह आदेश 01 मई से लागू होगा और 8 मई तक प्रभावी रहेगा। 


पटना के जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए विद्यालयों को ऑनलाईन मोड के माध्यम से शैक्षणिक सत्र संचालित करने की सलाह दी जाती है। वे वैकल्पिक तिथि के लिए विभिन्न मानकों की कक्षाओं के संचालन की योजना बना सकते हैं।



01 से 08 मई तक सुबह 10.30 बजे तक ही चलेगी 10वीं तक की कक्षाएं : भीषण गर्मी और लू को लेकर पटना DM का नया फरमान

टैग्स