ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Jeet Adani Diva Wedding: शादी के बंधन में बंधे गौतम अडाणी के बेटे जीत और दिवा, सामने आईं खुबसूरत तस्वीरें

Jeet Adani Diva Wedding: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बेटे जीत अडाणी और दिवा शाह की शादी संपन्न हो गई है और दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।

Jeet Adani Diva Wedding
शादी की तस्वीरें आई सामने
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jeet Adani Diva Wedding: देश के मशहूर अद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के छोटे बेटे जीत अडानी और दिवा शाह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न हुई है। शादी बिल्कुल सादगी के साथ हुई है। इस शादी की खुबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।


गौतम अडाणी ने सोशल मीडिया एक्स पर शादी की तस्वीरें साझा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ”।


जीत और दिवा शाह की सगाई 14 मार्च 2023 को हुई थी और 7 फरवरी 2025 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में परिवार के केवल करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। शादी का आयोजन अडाणी के अहमदाबाद स्थित घर शांतिवन में किया गया था। शादी में सिर्फ तीन सौ मेहमानों को बुलाया गया था। शादी में दिव्यांगों, कारीगरों और बुनकरों को शामिल किया गया। दोनों की शादी जैन और गुजराती रीति-रिवाजों से संपन्न हुई।


Jeet Adani Diva Wedding: शादी के बंधन में बंधे गौतम अडाणी के बेटे जीत और दिवा, सामने आईं खुबसूरत तस्वीरें