ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही

Budget 2025: दवाएं-मोबाइल होंगी सस्ती..जानिये बजट में क्या हुआ महंगा-सस्ता, चेक करें पूरी लिस्ट

Budget 2025: संसद में बजट पेश हो चुका है। हर साल बजट के बाद कुछ चीजें सस्ती और कुछ महंगी होती हैं। आइये जानते हैं कि इस साल के बजट के बाद किन चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और कौन सी चीजें सस्ती हो रही हैं।

Budget 2025
Budget 2025:
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Budget 2025: संसद में बजट पेश हो चुका है। हर साल बजट के बाद कुछ चीजें सस्ती और कुछ महंगी होती हैं। आइये जानते हैं कि इस साल के बजट के बाद किन चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और कौन सी चीजें सस्ती हो रही हैं।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट पेश कर दिया है। लगातार 8वीं बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह देश की आकांक्षाओं का बजट है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस बजट में सबके विकास पर जोर दिया है। इसके साथ ही  बजट में कौन सी चीजें सस्ती और महंगी हुई हैं, इसकी भी जानकारी दी गई। बजट में टीवी और मोबाइल फोन समेत कई चीजें सस्ती होंगी। 


सस्ता

मेडिकल उपकरण सस्ता

कैंसर की 36 दवा सस्ती

6 जीवनरक्षक दवा सस्ती

82 सामानों से हटा सेस

LCD/LED TV सस्ता

लीथियम आयन बैटरी सस्ता

मोबाइल फोन बैटरी सस्ता

EV बैटरी

टेलीकॉम उपकरणों पर BCD घटा

मछली झींगा सस्ता



इन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं (महंगे होने की संभावना)

लग्जरी सामान और हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स - महंगे मोबाइल, स्मार्टवॉच और हाई-क्लास इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर जीएसटी बढ़ सकता है।

आयातित कारें और ऑटोमोबाइल - विदेश से आने वाली लग्जरी कारों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ सकती है, जिससे ये महंगी हो सकती हैं।

तंबाकू और सिगरेट - सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत टैक्स बढ़ा सकती है, जिससे सिगरेट और तंबाकू महंगे हो सकते हैं।

शराब - सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं।

सोना-चांदी - अगर सरकार आयात शुल्क बढ़ाती है, तो सोना और चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं।

हवाई यात्रा - विमानन ईंधन पर टैक्स बढ़ने से फ्लाइट टिकट महंगे हो सकते हैं।

मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट प्लान - दूरसंचार क्षेत्र में लागत बढ़ने से मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट सेवाएं महंगी हो सकती हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता