ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bihar Banks Closed: बिहार में चार दिन तक बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम

Bihar Banks Closed: बिहार में 24 से 27 जनवरी तक निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल और सरकारी छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा।

Bihar Banks Closed
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Banks Closed: बिहार में 24 से 27 जनवरी तक निजी और सरकारी दोनों बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान तीन दिन सरकारी छुट्टी और एक दिन कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक के लंबित काम को इस समय तक निपटाना जरूरी है, अन्यथा ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


बिहार प्रोविंशियल बैंक कर्मचारी यूनियन (BPBEA) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि राज्य में लगभग 8304 बैंक शाखाएं हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से बैंक में पांच दिन काम करने और शनिवार-रविवार को छुट्टी की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।


24 जनवरी को लास्ट सैटरडे, 25 जनवरी रविवार और 26 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी है। वहीं 27 जनवरी को यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसके कारण बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। इससे बिहार में 7052 एटीएम भी प्रभावित होंगे क्योंकि इन चार दिनों में कैश लोडिंग नहीं हो पाएगी।


संजय तिवारी ने कहा कि, "बैंक में कर्मचारियों की कमी है। 8-9 घंटे रात तक काम करना पड़ता है। सप्ताह में 5 दिन काम की व्यवस्था से कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिलेगी।" उन्होंने यह भी बताया कि फाइनेंशियल सेक्टर जैसे नाबार्ड और LIC में पहले से ही पांच दिन का काम होता है, और बैंकों में भी यही व्यवस्था लागू होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि यूनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक यूनियन के 9 संगठन मिलकर हड़ताल का निर्णय लेते हैं। तीन दिन की सरकारी छुट्टियों के कारण ग्राहक परेशान हो सकते हैं, लेकिन इस पर यूनियन का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सूचना दी है और कहा कि उनकी मांग मान ली जाए तो हड़ताल नहीं होगी।


चार दिन बैंक बंद रहने के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। बिहार में लगभग 4000 ग्रामीण, 2300 अर्ध-शहरी और 1700 शहरी क्षेत्र में बैंक शाखाएं हैं। ऑनलाइन बैंकिंग बढ़ी है, लेकिन अभी भी 20% से कम लोग इसका उपयोग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता