ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना: मामा ने भांजे का किया अपहरण, बेचने के इरादे से भेजा दिल्ली

सीतामढ़ी में एक कलयुगी मामा ने अपने भांजे को दिल्ली में बेचने का पूरा प्लान बना लिया। प्लान के अनुसार उसे अगवा कर लिया। दो साथियों की मदद से इस अपहरण कांड को अंजाम दिया गया।

bihar
अपहरण का खुलासा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के सीतामढ़ी से सामने आई है। जहां मामा ने भांजे का अपहरण कर लिया और उसे बेचने की नीयत से दिल्ली भेजने की साजिश की। लेकिन पुलिस की तत्परता से उसके पूरे प्लान पर पानी फिर गया। 


घटना सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के आमघटा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग मां के बेटे को ममेरे मामा ने अगवा कर लिया। ममेरे मामा भोला ने बिस्किट खिलाने के बहाने भांजे को अपने साथ ले गया और अपने दो साथियों राहुल और मिथिलेश की मदद से बच्चे को बेचने के इरादे से दिल्ली भेज दिया। बेटे के अचानक गायब होने से मां और पूरे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


पूरा परिवार बच्चे की खोजबीन में लग गये लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सकता। इस बात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया और उसे मां के हवाले किया। इस मामले का खुलासा सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी। बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की तत्परता से एक मासूम जिंदगी बच गई और दिव्यांग मां के चेहरे पर फिर से खुशी लौट आई।