ब्रेकिंग
स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजास्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा

सहरसा में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह सवाल लोग कर रहे हैं? फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।

BIHAR POLICE
युवक ने मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

saharsa news: सहरसा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक युवक ने खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की मकसद से उसने यह कदम उठाया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला की है। घायल युवक की पहचान मनोज मिश्रा के बेटे 28 वर्षीय आशीष मिश्रा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


बताया जाता है कि जिस वक्त युवक ने यह कदम उठाया उस समय घर के सभी सदस्य मौजूद थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आशीष के कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसके सिर से खून बह रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।


इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, बैजनाथपुर थाना प्रभारी अरमोद कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस अब उस हथियार की तलाश कर रही है, जिससे आशीष ने खुद को गोली मारी। परिजन इस मामले में मीडिया से बात करने से बच रहे हैं, जिससे घटना के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।


 वहीं एसडीपीओ ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे की वजह कुछ और है। उधर घटना के बाद से परिवारों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वहीं इलाके के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता