ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में 25 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ पांच स्मगलर अरेस्ट, एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़

Bihar Crime News: बिहार के गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने थाई एयर एशिया फ्लाइट से 25 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पांच अंतरराष्ट्रीय स्मगलरों को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उच्च गुणवत्ता वाले गांजा की तस्करी करने वाले पांच तस्कर पकड़े गए। सभी अंतरराष्ट्रीय तस्कर हैं। पकड़े गए सभी आरोपियो का सरगना अश्विनी द्विवेदी हैं जो यूपी के रहने वाला है। शेष सभी अन्य राज्यो से हैं। 


हिरासत में लिए गए सभी पांच में से तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। यह कार्रवाई कस्टम द्वारा की गई है। इस मामले में फिलहाल पूछताछ चल रही है। बताया गया कि थाई एयर एशिया की फ्लाइट एफडी-122 से आए पांच यात्रियों के बैग से करीब 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स बरामद किया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, थाई एयर एशिया की फ्लाइट जैसे ही गयाजी एयरपोर्ट पर उतरी वैसे ही कस्टम विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई। नियमित जांच के दौरान जब यात्रियों के बैग का एक्स-रे मशीन से स्कैन किया गया, तो कुछ बैग संदिग्ध नजर आए। इसके बाद बैग को अलग अलग कर भौतिक जांच की गई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।


जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने पाया कि हाइड्रोपोनिक वीड्स को खिलौनों के डब्बों में बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया था। ऊपर से खिलौनों के छोटे-छोटे पार्ट्स रखकर पैकिंग की गई थी, ताकि शक न हो। हालांकि इस मामले में अब तक कोई भी अधिकारी खुल कर कुछ भी नहीं बता रहा है। लेकिन सूत्रों के अनुसार करीब 25 किलो नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी और कस्टम के अफसरों का कहना है कि मामले में आरोपियों से पूछताछ व जांच चल रही है। 


हिरासत में लिए गए पुरुष आरोपियों की पहचान अश्विनी कुमार द्विवेदी, गौरव विधुरी और गुलशन मीना के रूप में हुई है। दो महिला आरोपी पंजाब की रहने वाली बताई जा रही हैं, जिनके नाम मनप्रीत कौर और दिलप्रीत कौर हैं। प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह का सरगना अश्विनी कुमार द्विवेदी प्रतीत हो रहा है।


पूछताछ में जुटी कस्टम टीम एयर पोर्ट सूत्रों के अनुसार सभी पांचों आरोपियों को उनके सामान के साथ कस्टम विभाग की हिरासत में रखा गया है। नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और भारत में डिलीवरी प्वाइंट को लेकर गहन पूछताछ जारी है। जब्त सामग्री की सूची तैयार की जा रही है। कागजी कार्रवाई भी पूरी की जा रही है।


एयरपोर्ट पर हुई यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ इस वर्ष की बड़ी कार्रवाई है। इससे सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि थाई एयर एशिया की फ्लाइट से 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स के साथ पांच तस्करों को हिरासत में लिया गया है। बरामत गांजा की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता