ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप

Bihar Police News: बांका पुलिस लाइन में दोपहर के भोजन के बाद 100 से अधिक जवान फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन एवं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Police News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के बांका जिले में पुलिस लाइन के अंदर फूड प्वाइजनिंग की गंभीर घटना सामने आई है। दोपहर का भोजन करने के बाद लगभग 100 से अधिक पुलिस जवान अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, और देखते ही देखते बीमार होने वालों की संख्या बढ़ गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी प्रभावित जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।


जिला प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया। बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा अस्पताल पहुंचे, बीमार जवानों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने घटना की पूरी जांच के निर्देश भी दिए।


जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन के जवानों ने दोपहर के भोजन में फ्राई राइस और चना का छोला खाया था। भोजन के कुछ समय बाद कई जवानों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। मेडिकल टीम को तुरंत बुलाया गया और जवानों का इलाज शुरू कर दिया गया।


जांच के दौरान आशंका जताई जा रही है कि चना में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट हुई हो सकती है। कुछ लोगों का कहना है कि चना में सल्फास की टिकिया मिलने से फूड प्वाइजनिंग हुई हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भोजन के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।


फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि भोजन में गड़बड़ी कैसे हुई। अस्पताल में सभी जवानों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता